कई प्रधानमंत्रियों से ऊपर हैं मनमोहन सिंह: स्वराज पॉल

कई प्रधानमंत्रियों से ऊपर हैं मनमोहन सिंह: स्वराज पॉल

कई प्रधानमंत्रियों से ऊपर हैं मनमोहन सिंह: स्वराज पॉलनई दिल्ली : प्रधामंत्री मनमोहन सिंह का समर्थन करते हुए प्रवासी उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के कई प्रधानमंत्रियों से ऊपर हैं और बहुत मेहनती इंसान हैं।

ब्रिटेन के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों के चांसलर लॉर्ड पॉल मैसाच्युसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी के अध्यक्ष एल राफेल रीफ के सम्मान में एसोचैम और राय फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि आप (रीफ) आज या कल प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) से मिलने वाले हैं। आपको लगेगा कि वह महान व्यक्ति हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत की है और देश के कई प्रधानमंत्रियों से ऊपर हैं।’

ब्रिटेन के विविधीकृत कपारो समूह के प्रमुख लॉर्ड पॉल वूल्वरहैंप्टन और वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय के चांसलर हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों को इस बात पर गर्व है कि वे अमेरिका और यूरोप समेत विश्व के विभिन्न हिस्सों में देश की प्रतिष्ठा कायम कर सके।

उन्होंने कहा,‘भारत में बहुत प्रतिभा है। भारत में बहुत मौके हैं। एक बड़ी अच्छी चीज है कि दुनिया जो चाहती है, भारतीयों में उसे पेश करने की क्षमता है।’ पॉल ने भारत के सुनहरे भविष्य में भरोसा जताते हुए कहा, ‘भारत का भविष्य सुनहरा है। हमें सिर्फ यह लगता है कि यहां मिलकर काम करने की जरूरत है।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, March 29, 2013, 18:06

comments powered by Disqus