कर्नाटक: इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े 9 संदिग्‍ध हिरासत में

कर्नाटक: इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े 9 संदिग्‍ध हिरासत में

कर्नाटक: इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े 9 संदिग्‍ध हिरासत मेंज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

बेंगलुरु: कर्नाटक में गुरुवार को नौ संदिग्‍धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, इन सभी 9 संदिग्‍धों के आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े होने का आरोप है।

इन सभी संदिग्‍धों को गहन छापेमारी के बाद पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक और उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने बेंगलुरु और हुबली में संयुक्‍त अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस दल को इन संदिग्‍धों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए नौ संदिग्‍धों में एक पत्रकार भी है, जो एक अंग्रेजी दैनिक से जुड़ा है।

एक संदिग्‍ध से लैपटॉप भी बरामद किया गया है। हालांकि गिरफ्त में आए संदिग्‍धों के बारे में अभी ज्‍यादा खुलासा नहीं किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पांच लोगों को बुधवार को जयचामराजेंद्र नगर से गिरफ्तार किया गया, इनमें से एक अंग्रेजी दैनिक का पत्रकार है। गिरफ्तार अन्य लोगों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कम्प्यूटर साइंस का छात्र शामिल है।

सूत्रों ने बताया कि चार अन्य को बुधवार देर रात हुबली जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

First Published: Thursday, August 30, 2012, 10:35

comments powered by Disqus