कर्नाटक में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी `आप`

कर्नाटक में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी `आप`

कर्नाटक में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी `आप`बेंगलूर : आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी की कर्नाटक इकाई की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि वह 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य में सभी 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। केजरीवाल ने कहा कि कर्नाटक के लोग और देश भर के लोगों के पास एक विकल्प है जो देश के भविष्य के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा, लोगों के पास कोई विकल्प नहीं है। उन्हें कांग्रेस या भाजपा में ही एक को चुनना है। इन पार्टियों के भ्रष्ट होने के चलते लोग यहां नाखुश हैं। केजरीवाल ने दिल्ली में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में एक सवाल पूछे जाने पर कहा कि भाजपा में काफी कलह है।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ न सिर्फ भाजपा का वोट काटेगी बल्कि कांग्रेस और बसपा का भी वोट काटेगी तथा दिल्ली में सरकार का गठन करेगी। उन्होंने पांच रूपये में भोजन उपलब्ध होने के कुछ कांग्रेस नेताओं की विवादास्पद टिप्पणी की भी आलोचना की। केजरीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्तारूढ़ वर्ग एक थाली भोजन पांच रूपये में मिलने की बात कर गरीब लोगों की दुदर्शा का मजाक उड़ा रहा है।

प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी के बीच मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोग दोनों ही पार्टियों से नाखुश हैं और लोगों को ऐसा नहीं लगता कि वे देश का अच्छा भविष्य दे सकते हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, July 28, 2013, 12:02

comments powered by Disqus