कसाब को फांसी पर चढ़ाए जाने से पहले ...।

कसाब को फांसी पर चढ़ाए जाने से पहले ...।

कसाब को फांसी पर चढ़ाए जाने से पहले ...।ज़ी न्यूज ब्यूरो

पुणे: 26/11 मुंबई हमले के आतंकी आमिर अजमल कसाब को फांसी दे दी गई है। लेकिन कसाब की फांसी से पहले के कुछ घंटे पहले वह शांत हो गया था।

कसाब बुधवार यानी 21 नवंबर को सुबह उठा और उसने स्नान किया। उसके बाद कुछ देर तक नमाज पढ़ी । फिर उसे नए कपड़े पहनने को दिए गए। फिर सबसे पहले कसाब को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। जेल के ही डॉक्‍टरों ने उसका मेडिकल चेकअप किया और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया। कसाब इस वक्त शांत दिख रहा था। वह ज्यादा कुछ बोल नहीं रहा था।

जब कसाब को फांसी देने का वक्‍त आया तो उसे एक खास सेल में ले जाया गया। उससे पूछा गया कि तुम्‍हारी कोई अंतिम इच्‍छा? लेकिन कसाब ने जबाब ना में दिया। इसके बाद उसे फांसी के लिए खड़ा किया गया।

बुधवार सुबह ठीक साढ़े सात बजे उसे फांसी दे दी गई। इसके ठीक दस मिनट बाद डॉक्‍टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। सुबह 7.46 बजे पुलिस अधिकारियों ने महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल को इसकी जानकारी दी। सुबह साढे नौ बजे बाद ही कसाब को जेल परिसर में दफना दिया गया।

First Published: Thursday, November 22, 2012, 09:33

comments powered by Disqus