कसाब पर सुरक्षा खर्च महाराष्ट्र से नहीं वसूलेगा केंद्र

कसाब पर सुरक्षा खर्च महाराष्ट्र से नहीं वसूलेगा केंद्र

मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज कहा कि केंद्र ने पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब की सुरक्षा को लेकर यहां आर्थर रोड केंद्रीय जेल में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की तैनाती में खर्च हुए 21 करोड़ रुपए महाराष्ट्र सरकार से नहीं वसूलने का फैसला किया है।

कसाब को आर्थर रोड जेल में रखा गया था जहां मुंबई हमलों के मामले की सुनवाई चार साल तक हुई। इसके बाद कसाब को पिछले साल नवंबर में पुणे के यरवदा जेल में फांसी दे दी गई। शिंदे ने आर्थर रोड जेल का दौरा किया था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा कि जेल सुधार के लिए राज्य को धन खर्च करना चाहिए अन्यथा केंद्र को खर्च करना पड़ेगा।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर.आर. पाटिल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा था कि राज्य कसाब की सुरक्षा पर हुआ खर्च अकेले नहीं उठा सकता। शिंदे ने आज कहा कि वह सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए महानगरों में स्थित सभी जेलों का दौरा करेंगे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 5, 2013, 17:55

comments powered by Disqus