Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 14:53

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली रविवार को हुई। इस महारैली जनसमूह को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने आर्थिक सुधारों पर सरकार के फैसले का बचाव करते हुए इस देशहित में उचित ठहराया और विपक्ष पर जमकर प्रहार किया।
इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की अनेकता का सम्मान करती है। इस कार्य में हमारा मुकाबला कोई दूसरी पार्टी नहीं कर सकती है। कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी। कांग्रेस ने ही देश को आधुनिक बनाया और एकसूत्र में बांधती है। कांग्रेस की नीयत और दामन पूरी तरह साफ है। हम पूरी ईमानदारी के साथ देश के विकास और लोगों के हित में काम कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष यूपीए सरकार के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि इन आरोपों के सच-झूठ को अच्छी तरह समझने की आवश्यकता है। सोनिया ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के समर्थन में यहां आयोजित पार्टी की एक रैली में कहा कि विपक्ष, सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई आरोप लगा रहा है। इन अरोपों में सच-और झूठ को अच्छी तरह समझने की जरूरत है।
सोनिया ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की उपस्थिति में कहा कि मैं मानती हूं कि भ्रष्टाचार एक कैंसर है, एक बीमारी है। लेकिन हमने इसके पहले इस बीमारी से लड़ाई लड़ी है और अपनी पूरी ताकत के साथ इस लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे।
आज सरकार और पार्टी पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हम इन चुनौतियों का डटकर मुकाबल करेंगे और इनका सामना करेंगे। सरकार को कमजोर करने के लिए कई ताकतें सक्रिय है।
सोनिया ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष जनहित के मुद्दों पर बात नहीं करती है और न ही जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हैं। जनकल्याण के कानून पास नहीं होने देना चाहते। यही नहीं, बीजेपी ने ही लोकपाल बिल पास नहीं होने दिया। विपक्ष जान-बूझकर संसद नहीं चलने देता है।
आरोप लगाने वाले भ्रष्टाचार में डूबे हैं। भ्रष्टाचार कैंसर है और गरीब को मारता है। हम भ्रष्टाचारियों को कानूनी तौर पर बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई का बोझ आम आदमी पर पड़ रहा है। सरकार इसे दूर करने का पूरा प्रयास कर रही है। इसी के तहत राशन की दुकान पर गेहूं और चावल की कीमत नहीं बढ़ी। बेरोजगारी की चुनौती से पूरी तरह निपटेंगे। एफडीआई से किसानों और नौजवानों को फायदा होगा।
उधर, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमने आठ साल में कांग्रेस के आदर्श को निभाया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज जनता को गुमराह किया जा रहा है। हमारे फैसलों के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन इसका मुकाबला करेंगे।
सरकार की नीतिगत पहल को लेकर भ्रामक प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुये कहा कि खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सहित सरकार की विभिन्न नीतियों से आम आदमी को फायदा मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। रामलीला मैदान में यहां कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मनमोहन ने कहा कि संप्रग सरकार और कांग्रेस पार्टी दोनों ही समृद्ध भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन इस लक्ष्य को पाने के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि हम देश के फायदे के लिये अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं तो हम ऐसा अवश्य करेंगे।
बहुब्रांड खुदरा कारोबार में विदेशी निवेश की अनुमति देने के फैसले का बचाव करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे किसानों को नुकसान पहुंचेगा ऐसा कहना सरासर गलत है। मनमोहन ने कहा कांग्रेस और उसका विरोध करने वाले के बीच यही फर्क है कि उनकी पार्टी और सरकार दोनों ही समाज में बदलाव लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन फैसले लेने होंगे जो हमारा विरोध कर रहे हैं एक दिन वे गलत साबित होंगे। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से आठ करोड़ लोगों को फायदा पहुंचा है। दोपहर के भोजन कार्यक्रम से 12 करोड़ बच्चों को भोजन उपलब्ध होता है। सरकार का प्रयास आम आदमी को समृद्ध बनाना है।
उधर, राहुल गांधी ने कहा कि आज राजनीतिक पार्टियों के लिए आम हिंदुस्ताटन की आवाज को पार्टी में लाना है। युवाओं को आगे लाना है। कांग्रेस को युवाओं के लिए दरवाजे खोलने हैं। राजनीतिक सिस्टाम को बदलकर दिखाएंगे। विपक्ष हमेशा नकारात्मोक बातें करता है। विपक्ष की भूमिका सिर्फ नकारात्मेक रह गई है। विपक्ष बिना सोचे एफडीआई का विरोध करता है। जबकि एफडीआई का प्रस्ताकव बीजेपी ही लेकर आई थी। आज बीजेपी एफडीआई को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। हम खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर काफी गंभीर हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी (यूपीए) सरकार ने देश भर में मनरेगा को लागू किया। खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर हम गंभीर हैं। कांग्रेस ने देश को आरटीआई जैसा कानून दिया। हम भूमि अधिग्रहण कानून जल्द लाएंगे। साथ ही, लोकपाल बिल को पास करवाएंगे। विपक्ष ने लोकपाल बिल पास नहीं होने दिया। विपक्ष ने बिना मुद्दे के विरोध किया। राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने दिल्लीब को बदल डाला। हम गरीबों के हित में कई कदम उठा रहे हैं। जो आधी रोटी खाता है, उसे पूरी रोटी देंगे।
First Published: Sunday, November 4, 2012, 13:19