Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 23:50
नई दिल्ली : नीतीश कुमार नीत जनता दल युनाइटेड (जदयू) सरकार के बुधवार को आसानी से विश्वास मत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने पूर्व सहयोगी दल पर कांग्रेस की साजिश का हिस्सा हो जाने का आरोप लगाया।
भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने यहां कहा कि जद (यू) ने कांग्रेस की साजिश में शामिल होकर अपना रंग दिखा दिया है। अब वे कांग्रेस के साथ भ्रष्टाचार के गोंद से चिपक गए हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका इशारा नैतिक भ्रष्टाचार से है। लेखी ने कहा कि जार्ज फर्नाडीज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध में शामिल हुए थे, क्योंकि वे (जद-यू) कांग्रेस विरोधी थे। उनकी नीति कांग्रेस विरोधी भावना पर आधारित थी। और आज उन लोगों ने कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, June 19, 2013, 23:50