काबुल हमले के बाद भारत सतर्क - Zee News हिंदी

काबुल हमले के बाद भारत सतर्क

नई दिल्ली : काबुल में हाल में हुए तालिबान के हमले के बाद भारत, अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों और हितों को लेकर सतर्क है। यह जानकारी मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी।

 

एक सूत्र ने कहा, जहां तक भारत का सवाल है, हाल के हमलों में हमारे हितों को निशाना नहीं बनाया गया था। हमने वहां लगभग 3,000 लोगों को नियुक्त किया है, इसलिए हमें सतर्क रहना है। इस तरह की कोई स्थिति कुछ चिंता पैदा करती है।

 

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत गौतम मुखोपाध्याय हाल के आतंकवादी हमले के बाद जमीनी हालात के बारे में लगातार ताजा जानकारी भेज रहे हैं।

 

सूत्रों ने कहा कि अफगानिस्तान में कई सारी सामाजिक-आर्थिक पुनर्निर्माण की गतिविधियों में लगे भारतीय सुरक्षित हैं।

 

ज्ञात हो कि अफगानिस्तान की राजधानी में तालिबान आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला 18 घंटे बाद सोमवार को समाप्त हुआ था। इसमें 36 आतंकवादियों सहित 48 लोग मारे गए थे।  (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 17, 2012, 21:01

comments powered by Disqus