Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 19:30
नई दिल्ली : सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने अरविन्द केजरीवाल द्वारा एक के बाद एक सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाए जाने के बीच केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि इस देश में किसी के भाषण पर पाबंदी नहीं है, जब वक्त आएगा तो देश खुद देखेगा।
शिंदे से केजरीवालों के आरोपों को लेकर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि इस देश में लोकतंत्र काफी परिपक्व है। सभी को बोलने की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि इस देश ने 1977 का चुनाव देखा। 1980 का चुनाव भी देखा । इंदिरा गांधी पर इतने आरोप लगे थे, लेकिन वही जनता उन्हें पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा वोटों से जिताकर लाती है। ये यहां का इतिहास है। शिंदे ने कहा कि किसी के भाषण पर पाबंदी नहीं है। जब वक्ता आएगा तो देश देखेगा। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 10, 2012, 19:30