केंद्रीय जल आयोग का अधिकारी गिरफ्तार

केंद्रीय जल आयोग का अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय जल आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि अधिकारी की नौकरानी का आरोप है कि वह पिछले एक साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा था।

बीती रात विकासपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। नौकरानी जबलपुर की रहने वाली है। उसका आरोप है कि अधिकारी एक साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस से नौकरानी ने संपर्क किया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 19, 2013, 17:12

comments powered by Disqus