केंद्र से नूरा कुश्ती बंद करे सपा और बसपा : गडकरी

केंद्र से नूरा कुश्ती बंद करे सपा और बसपा : गडकरी

केंद्र से नूरा कुश्ती बंद करे सपा और बसपा : गडकरी  सहारनपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज कहा कि मुलायम सिंह यादव और मायावती केन्द्र से नूरा कुश्ती और दिल्ली में दोस्ती का खेल समाप्त करे तथा देश की जनता को बताए कि वे कांग्रेस के साथ हैं या नहीं। गड़करी बुधवार को सहारनपुर जिले के देबवंद कस्बे में किसान रैली को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र को समर्थन देने वालों पर सीबीआई की तलवार लटकी हुई है। जो भी समर्थन वापसी की बात करता है उसे सीबीआई का हौवा दिखा जाता है। उन्होंने सीबीआई निदेशक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीबीआई निदेशक का कार्यालय सोनिया गांधी के आवास के दो कमरों में बना देना चाहिए लेकिन वे यह समझ लें कि भाजपा सत्ता में आने पर उन्हें बख्शेगी नहीं भले ही वे सेवानिवृत्त हो गए हों। उन्होंने कहा कि नेहरू जी, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक गरीबी हटाओ का नारा देते रहे लेकिन देश में हिन्दू, मुसलमान, सिख और ईसाई किसी की गरीबी दूर नहीं हुई। केवल कांग्रेसी नेता अपनी गरीबी कैसे दूर कर रहे हैं और वह सबके सामने हैं।

गडकरी ने कहा कि मायावती पुतले और पार्क बनाने में व्यस्त रहीं, मुलायम और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कोल्ड स्टोरेज तक नहीं बना पाए। यही कारण है उत्तर प्रदेश में 68 हजार करोड़ का अनाज सड़ जाता है, 70 से 80 हजार करोड़ के फल सब्जी सड़ जाते हैं। यदि कोल्ड स्टोरेज बने होते तो किसान अपना अनाज, फल, सब्जी इनमें रखकर अपने नुकसान से बच सकता था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 10, 2012, 23:47

comments powered by Disqus