केरल तट पर मानसून की पहली बारिश 3 जून को : मौसम विभाग

केरल तट पर मानसून की पहली बारिश 3 जून को : मौसम विभाग

केरल तट पर मानसून की पहली बारिश 3 जून को : मौसम विभागनई दिल्ली : देश की अर्थव्यवस्था के लिये महत्वपूर्ण दक्षिण पश्चिम मानसून से पहली बारिश केरल में 3 जून जून को होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात संबंधी गतिविधियों के कारण इसमें थोड़ी देरी हुई है।

भारतीय मौसम विभाग में मानसून संबंधी मामलों के मुख्य अधिकारी डी. शिवनंद पई ने कहा, ‘दक्षिण पश्चिम मानसून से पहली बारिश केरल में 3 जून को होने की संभावना है।’ पई ने कहा कि सामान्य रूप से मानसून 1 जून को केरल के तट पर आ जाना चाहिए था लेकिन इसमें थोड़ी देरी हुई है। इसका कारण बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवात महासेन हो सकता है जिसमें 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है।

केरल की तट पर मानसून आने में देरी के बारे में पूछे जाने पर पई ने कहा, ‘चक्रवती गतिविधियों के कारण मानसून कमजोर हुआ है। इसे पुनर्गठित होने में समय लगता है।’ महासेन के कारण केरल में मानसूनी बारिश में देरी की संभावना है वहीं तेज चक्रवाती हवाओं के कारण अंडमान में बारिश शुक्रवार को होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, ‘बंगाल की खाड़ी के मध्य में उष्णकटिबंधीय चक्रवात महासेन के कारण...दक्षिण अंडमान सागर तथा दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में मानसूनी प्रवाह है।’’ अंडमान निकोबार द्वीप में सामान्य रूप से मानसूनी बारिश 10 मई और 20 मई के बीच होती है। पिछले महीने मौसम विभाग ने इस साल मानसून सामान्य रहने का अनुमान जताया था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 15, 2013, 23:32

comments powered by Disqus