कोर कमेटी में सिर्फ बेदाग छवि के लोग - Zee News हिंदी

कोर कमेटी में सिर्फ बेदाग छवि के लोग

नई दिल्ली : टीम अन्ना  के विस्तार की खबर पहले से ही आ रही थी, अब खुद अन्ना ने कहा है की कोर कमिटी का विस्तार किया जाएगा। इसकी घोषणा रविवार को रालेगण सिद्धि में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद अन्ना हजार ने की।

 

उन्होंने कहा कि कमिटी में दलि और हर संप्रदाय के लोगों के शामिल किया जाएगा। साथ ही अन्ना अपनी कोर कमिटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 50 करने की तैयारी में हैं। कोर कमिटी में सदस्य के चुनाव के लिए अन्ना एक कमिटी बनाएंगे। यह कमिटी समाज के हर तबके के ईमानदार और चरित्रवान लोगों को चुनेगी। यह जांच किया जाएगा कि कोर कमिटी में शामिल होने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति का कोई अपराधिक रेकॉर्ड तो नहीं है। उनका चरित्र भी उनके चुनाव एक बड़ा आधार होगा।

 

अन्ना ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस के विरोधी नहीं हैं। वह भ्रष्टाचार के विरोधी हैं। अगर कांग्रेस मजबूत लोकपाल बिल लाती है तो वह उसका समर्थन करेंगे।

 

अपने ब्लॉग को आधिकारिक तौर पर बंद कर देने के बाद वह अपनी टीम से विचार-विमर्श कर 10 दिन के भीतर जल्द ही नया ब्लॉग शुरू कर सकते हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 14, 2011, 12:05

comments powered by Disqus