Last Updated: Wednesday, December 28, 2011, 06:21
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी बुधवार सुबह कोहरे की मोटी चादर से ढकी रही। इस वजह से कम से कम 51 रेलगाडियों का परिचालन प्रभावित हुआ। वैसे दिन साफ व गर्म रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। कोहरे की वजह से सुबह दृश्यता 200 मीटर तक कम हो गई थी।
इस वजह से 27 रेलगाड़ियां रद्द करनी पड़ीं और 24 का परिचालन प्रभावित हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। आद्र्रता 97 से 42 प्रतिशत के बीच है।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 28, 2011, 13:52