खाद्य सुरक्षा पर भ्रम पैदा कर रही है यूपीए: येचुरी

खाद्य सुरक्षा पर भ्रम पैदा कर रही है यूपीए: येचुरी

खाद्य सुरक्षा पर भ्रम पैदा कर रही है यूपीए: येचुरीचेन्नई : खाद्य सुरक्षा विधेयक पर कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को आड़े हाथ लेते हुए माकपा नेता सीताराम येचुरी ने आरोप लगाया कि वह एक भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है और चेतावनी दी कि चुनाव को ध्यान में रख कर इस्तेमाल में लाया जा रहा इस तरह का राजनीतिक हथकंडा काम नहीं करेगा।

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद में 2009 में कहा था कि सरकार अपने गठन के प्रथम 100 दिन के अंदर इस कार्यक्रम को लागू करेगी।

येचुरी ने पूछा कि वे संप्रग 2 के कार्यकाल की समाप्ति की कगार पर ऐसा क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक भ्रम की स्थिति पैदा कर इसे एक चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 23, 2013, 10:36

comments powered by Disqus