Last Updated: Thursday, November 15, 2012, 18:05

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए गुरुवार को कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और वरिष्ठ नेता इस पर विचार कर रहे हैं।
नायडू ने यहां संवाददाताओं के प्रश्नों के जवाब में कहा कि सार्वजनिक मंच पर इस विषय के बारे में बोलना उचित नहीं है। यह पार्टी का आंतरिक मामला है। भाजपा पर लगे भ्रष्टाचार के संबंध में कांग्रेस द्वारा की जा रही टिप्पणी पर नायडू ने कहा कि जो पार्टी (कांग्रेस) भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हो उसे इस विषय में बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जहां तक गडकरी पर आरोपों का सवाल है, उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों की किसी भी एजेंसी से जांच कराने की स्वयं पेशकश की है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, November 15, 2012, 18:05