‘गुजरात दंगों की जवाबदेही तय होना सबके हित में’

‘गुजरात दंगों की जवाबदेही तय होना सबके हित में’

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की उठ रही मांग के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनता के सभी वर्गों से संपर्क बढ़ाने की मुहिम में जुटे हैं, लेकिन यूरोपीय संघ ने आज कहा कि 2002 के गुजरात दंगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

यूरोपीय यूनियन (ईयू) ने कहा कि गुजरात दंगों की जवाबदेही तय होना भारत और विश्व के सभी लोगों के हित में है। उसने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में विजय के बाद पिछले महीने मोदी से मिलने वाले यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 2002 के दंगों का मामला उठाया था।

भारत में ईयू के राजदूत जोआओ क्राविन्हो ने कहा कि 2002 के दंगों में क्या हुआ, इस पर चर्चा करने के लिए मोदी हमारे निमंत्रण पर जनवरी में हमारी भोज बैठक में आए थे। चर्चा करने वाले विषयों में 2002 के दंगों के संदर्भ में न्यायिक प्रक्रिया, जवाबदेही से जुड़े मुद्दे उठे। गुजरात में विकास और हाल की चुनावी विजय के बारे में भी चर्चा हुई। यह पूछे जाने पर कि क्या दंगों के बाद 10 साल तक मोदी का बहिष्कार करने वाला ईयू उनके प्रति नरम पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि 2002 में जो हुआ उसकी जवाबदेही भारत और दुनिया भर के लोगों के हित में है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 7, 2013, 20:05

comments powered by Disqus