Last Updated: Saturday, March 31, 2012, 10:08
न्यूयॉर्क : चीन के हैकरों ने भारतीय सैन्य शोध संस्थाओं और तिब्बती कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया है। कम्प्यूटर सुरक्षा से जुड़ी एक फर्म के अनुसार, चीन के एक विश्वविद्यालय का पूर्व स्नातक विद्यार्थी इस साइबर हमले के मामले में मुख्य आरोपी है।
टोक्यो की फर्म ‘ट्रेंड माइक्रो’ ने अपनी 24 पेज की रिपोर्ट में कहा कि ‘लकीकैट’ नाम के हैकिंग अभियान में भारतीय सैन्य शोध प्रतिष्ठानों और तिब्बती समुदाय को निशाना बनाया गया। जून 2011 से सक्रिय यह अभियान जापान, भारत और तिब्बती कार्यकर्ताओं में 90 हमलों से जुड़ा है। इन हमलों के पीड़ितों में भारतीय पोत कंपनियां, जापान की उर्जा और प्रौद्योगिकी कंपनियां भी शामिल हैं।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, March 31, 2012, 16:22