'चीन की बराबरी को तत्काल बने रणनीति' - Zee News हिंदी

'चीन की बराबरी को तत्काल बने रणनीति'

नई दिल्ली : देश के कई बड़े वैज्ञानिकों ने कहा है कि चीन के साथ साथ आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि विज्ञान में विकास की तत्काल रणनीति और इसे आर्थिक तौर पर प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर दिया जाए।

 

‘चीन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी : भारत के लिए सबक एवं प्रभाव’ नामक एक संगोष्ठी में कई वैज्ञानिकों ने शिरकत की। यह संगोष्ठी ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित की गई थी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सचिव वी आर राममूर्ति ने उन बातों का जिक्र किया, जिनके कारण चीन आज विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ता नजर आ रहा है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, February 7, 2012, 09:30

comments powered by Disqus