‘जवानों की हत्या मामले में सख्ती बरते सरकार’

‘जवानों की हत्या मामले में सख्ती बरते सरकार’

‘जवानों की हत्या मामले में सख्ती बरते सरकार’नागपुर : पूर्व थलसेनाध्यक्ष वीके सिंह ने सीमा पर पाकिस्तान के सैनिकों की ओर से दो भारतीय सैनिकों की हत्या की निंदा की और कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर अपना रुख कड़ा करना चाहिए।

मध्य प्रदेश के मुलताई जाने के रास्ते में दिल्ली से यहां आए सिंह ने शनिवार को कहा, ‘सरकार को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से दिखाई गई शत्रुता पर रुख कड़ा करना चाहिए। यह हत्या मानवता के खिलाफ और जिनेवा करार (जिसके तहत पकड़े गए सैनिकों से पेश आने के मानक तय किए गए हैं) का उल्लंघन है।’

उन्होंने कहा कि जवानों की हत्या के खिलाफ देशभर की जनता में जारी आक्रोश और विरोध प्रदर्शन जायज हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 12, 2013, 16:26

comments powered by Disqus