Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 13:56

नई दिल्ली : ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड 15 अगस्त 2013 को `भारत भाग्य विधाता - लोकतंत्र का मेकओवर` नाम से एक मेगा टीवी शो की लांचिग करने जा रहा है। `भारत भाग्य विधाता` मुख्य रूप से `एक नई रोशनी में लोकतंत्र` को पुनर्परिभाषित करेगा और उसपर ध्यान केंद्रित करेगा।
`भारत भाग्य विधाता` कार्यक्रम बेहद व्यवहारिक और संवेदनशील मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने वाला होगा जिसे ज़ी मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म मसलन राष्ट्रीय व क्षेत्रीय न्यूज चैनल, डीएनए अंग्रेजी समाचार पत्र, ऑनलाइन मीडिया के द्वारा आम नागरिक तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए भी मुद्दों पर बातचीत की जाएगी।
`भारत भाग्य विधाता` आम आदमी (भारत का असली भाग्य विधाता) के बीच `तू-तू मैं-मैं` के जुझारू चुनावी राजनीति से परे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाएगा। यह शो आगामी लोकसभा चुनाव-2014 को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
ज़ी मीडिया की यह खास पहल `भारत भाग्य विधाता` सिर्फ आपके लिए है। यह पहल आपको ले जाएगा आपके सपनों का भारत के करीब। भारत भाग्य विधाता - आगे बढ़ें और साबित करें कुछ अलग सा, एक बेहतर लोकतंत्र के भविष्य के लिए जो कहलाता है भारत। तो आइए, शिरकत करें आज से शुरू होने वाले `भारत भाग्य विधाता` में।
First Published: Thursday, August 15, 2013, 13:46