Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 20:44
ज़ी न्यूज ब्यूरोअहमदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के 33 वें स्थापना दिवस पर अहमदाबाद में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सोच में बड़ा अंतर है।
उन्होंने कहा, भाजपा को सत्ता का मोह नहीं है, भाजपा लोगों के कल्याण के लिए बनी है, जबकि कांग्रेस सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। मोदी ने कहा, जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना खिलेगा।
भाजपा सीबीआई के हमलों से नहीं डरती है। भाजपा की कामयाबी के पीछे में पार्टी कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है।
राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए मोदी ने कहा कि मुझे राहुल गांधी के भाषण से धक्का लगा। दिल्ली में बैठे नेताओं पर दया आती है। कांग्रेस कभी सुधर नहीं सकती, कांग्रेस का सत्ता का नशा जल्द खत्म होगा।
मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया।
First Published: Saturday, April 6, 2013, 19:37