Last Updated: Friday, May 17, 2013, 18:00

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों को अभी इस बारे में फैसला करना है कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को यहां आर्थर रोड जेल में रखा जाए या कहीं और भेजा जाए। इस बीच दत्त ने यहां जेल में अपनी पहली रात आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ते हुए बिताई।
53 वर्षीय दत्त ने कल टाडा अदालत में आत्मसमर्पण किया था और उन्हें मध्य मुंबई की उच्च सुरक्षा वाली जेल भेज दिया गया। वर्ष 1993 के मुंबई बम विस्फोट कांड के मामले में दोषी अभिनेता को 42 महीने की अवधि जेल में काटनी होगी।
उच्चतम न्यायालय ने उन्हें दोषी ठहराये जाने के फैसले को बरकरार रखा था। हालांकि मार्च में उनकी सजा को एक साल कम करके छह साल से पांच साल कर दिया था। वह डेढ़ साल पहले ही जेल में काट चुके हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, May 17, 2013, 18:00