Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 16:00

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने की गुरुवार को सिफारिश की। दो दिन पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से सिफारिश की है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटा दिया किया जाए। झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने बुधवार को केंद्र से सिफारिश की थी कि राज्य में राष्ट्रपति शासन का हटा दिया जाए। प्रदेश में 18 जनवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।
झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्यपाल को अपने समर्थक विधायकों की सूची सौंपी थी। उन्होंने कहा था कि वह राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। झामुमो का समर्थन कांग्रेस, राजद और अन्य छोटे दल कर रहे हैं। कुछ निर्दलीय विधायक भी सोरेन के साथ हैं। झारखंड में 82 विधानसभा सीटें हैं। सोरेन को 43 विधायकों का समर्थन हासिल है। इनमें से 18 झामुमो के, 13 कांग्रेस, पांच राजद, सात छोटे दलों के या फिर निर्दलीय विधायक शामिल हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, July 11, 2013, 16:00