टीम अन्ना से जुड़ा कार्टूनिस्ट असीम पुलिस हिरासत में

टीम अन्ना से जुड़ा कार्टूनिस्ट असीम पुलिस हिरासत में

टीम अन्ना से जुड़ा कार्टूनिस्ट असीम पुलिस हिरासत में ज़ी न्यूज ब्यूरो/एजेंसी

मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने अन्ना के समर्थक कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को एक सप्ताह की पुलिस हिरासत में भेज दिया। असीम पर विवादित, आपत्तिजनक और अपमानजनक कार्टून बनाकर अपनी वेबसाइट पर डालने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने रविवार को असीम को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया।

असीम पर आरोप है कि उन्होंने आपत्तिजनकर कार्टून बनाकर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान किया है। त्रिवेदी पर अश्लील और गंदे कार्टून को अपने वेब पोर्टल पर डालने का भी आरोप है। पुलिस ने उनके वेब पोर्टल को बंद करा दिया है। हालांकि फेसबुक के पेज पर अभी भी कार्टून मौजूद हैं। असीम पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

असीम पर आईटी एक्ट और 1971 के राष्ट्रीय प्रतीक एक्ट के उल्लंघन का आरोप है। पुलिस का कहना है कि असीम ने दिसंबर 2011 में मुंबई के एमएमआरडीए मैदान पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन की ओर से आयोजित रैली में सत्यमेव जयते की जगह भ्रष्टमेव जयते वाले कार्टून दिखाए थे।

पुलिस ने नेशनल ब्रॉडकास्ट एसोसिएशन से ऐसे कार्टून के प्रसारण पर रोक लगाने को कहा है। असीम की गिरफ्तारी पर उनके मित्र आलोक दीक्षित ने कहा है कि अगर अभिव्यक्ति की आजादी अपराध है तो फिर कुछ नहीं कहा जा सकता। असीम उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। वे इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता हैं।

First Published: Monday, September 10, 2012, 10:42

comments powered by Disqus