Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 18:14
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: चंद दिन पहले तक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा का अब उनके प्रति नजरिया बदल गया है। यशवंत सिन्हा का कहना है कि नरेंद्र मोदी ही देश के अगले पीएम होंगे। यशवंत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे।
गौर हो कि यशवंत सिन्हा ने बुधवार को शत्रुघ्न सिन्हा को भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ के मद्देनजर सोच-समझकर बोलने की नसीहत दे डाली थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश कुमार को पीएम पद के लायक बताकर बीजेपी में खलबली मचा दी थी और उनके बयान की आलोचना भी हुई थी।
यशवंत सिन्हा लाल कृष्ण आडवाणी खेमे के माने जाते हैं। वह इससे पहले मोदी की उम्मीदवारी पर अपरोक्ष रूप से सवाल उठा चुके हैं। गोवा में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में यशवंत सिन्हा भी नहीं पहुंचे थे जहां मोदी को चुनाव प्रचार समिति की कमान दी गई थी।
First Published: Thursday, August 1, 2013, 18:14