Last Updated: Thursday, January 5, 2012, 12:17
नई दिल्ली : त्रिनिदाद और टोबेगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर जयपुर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि होंगे और उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड से नवाजा जाएगा।
कमला की दस दिवसीय भारत यात्रा गुरुवार से शुरु हुई। उनके साथ कई मंत्री और दो प्रमुख खेल राजदूत क्रिकेटर ब्रायन लारा और डेरेन गंगा भी आए हैं।
इस दौरान त्रिनिदाद और टोबेगो के भारत के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। यह समझौते संस्कृति, तकनीकी शिक्षा, पारंपरिक दवाएं, वेस्टइंडीज के विश्वविद्यालय में आयुर्वेदिक प्राध्यापक पद और द्विपक्षीय हवाई सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग तथा पारस्परिक आदान प्रदान के लिए है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार प्रमुख के रूप में भारतीय मूल ही महिला की यह पहली यात्रा है। दिल्ली में रहने के अलावा प्रवासी भारतीय दिवस के लिए जयपुर का दौरा करेंगी और उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड से नवाजा जाएगा। वह कोलकाता और मुंबई के अलावा बिहार में अपने पूर्वजों के गांव बक्सर का दौरा भी करेंगी।
कैरेबियाइ समुदाय का हिस्सा त्रिनिनाद और टोबेगो ने संयुक्त राष्ट्र में अस्थायी सीट के लिए भारत का समर्थन किया था और स्थायी सीट के लिए भारत के प्रयासों के समर्थन की अपील की थी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, January 5, 2012, 17:47