थलसेना प्रमुख ने चीनी सीमा पर तैयारियों का लिया जायजा,Army chief, China border, Gen Bikram Singh

थलसेना प्रमुख ने चीनी सीमा पर तैयारियों का लिया जायजा

थलसेना प्रमुख ने चीनी सीमा पर तैयारियों का लिया जायजाकोलकाता : थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने चीन की सीमा पर तैनात बलों की तैयारियों और पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा स्थिति की आज यहां समीक्षा की।

रक्षा प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन टी के सिंह ने यहां कहा कि पूर्वी सैन्य कमांडर ले. जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने थलसेना प्रमुख को तैयारियों और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया।

कोलकाता से पूरब और अरूणाचल प्रदेश तक चीन की सीमा से लगे क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूर्वी सैन्य कमान की है।

भारत पूर्वी सीमा पर अपनी रक्षा तैयारियों का उन्नयन कर रही है। इसके लिए वह अधिक संख्या में जवानों के अलावा घातक हथियारों को भी तैनात कर रहा है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल आदि भी तैनात किए जा रहे हैं।

जनरल सिंह ने 31 मई को थलसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला है। उसके बाद उनकी फोर्ट विलियम स्थित कमान मुख्यालय का पहला दौरा है।

जनरल सिंह ने यहां आने पर कहा, ‘‘ वस्तुत: यह घर आने जैसा है।’’ वह दो साल तक पूर्वी कमान के प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि यह उनके काफी करीब है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 2, 2012, 18:09

comments powered by Disqus