Last Updated: Monday, April 8, 2013, 19:40

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, थैचर के परिवार, ब्रिटेन सरकार और वहां की जनता के प्रति वह और भारत की जनता अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।
उन्होंने कहा कि थैचर बदलाव लाने वाला व्यक्तित्व’ रखती थीं और उनके शासन में ब्रिटेन ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की।
थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्हें लौह महिला के नाम से भी जाना जाता था। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 87 साल की थीं। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 8, 2013, 19:40