दिग्गी के निशाने पर मोदी, कहा- 'हिटलर' जैसे हैं मोदी-Digvijay attacks Modi, said - Hitler Modi

दिग्गी के निशाने पर मोदी, कहा- 'हिटलर' जैसे हैं मोदी

दिग्गी के निशाने पर मोदी, कहा- 'हिटलर' जैसे हैं मोदीभोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना हिटलर से की है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए गुरुवार को सिंह ने कहा कि मोदी को कभी विवेकानंद तो कभी बाल गंगाधर तिलक का अवतार बताया जा रहा है। महिमामंडन का दौर चल रहा है। फासीवादी लोग इसी तरह से अपना महिमामंडन करते हैं।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिटलर की जीवनी पढ़ने से पता चलता है कि उन्होंने अपना महिमामंडन किया था, ठीक उसी तरह मोदी का महिमामंडन हो रहा है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 22, 2013, 18:25

comments powered by Disqus