दिल्ली गैंगरेप: पीड़िता बेहोश लेकिन आंखों से बह रहे हैं आंसू - Delhi gang-rape: Girl in extreme pain, India prays

दिल्ली गैंगरेप: पीड़िता बेहोश लेकिन आंखों से बह रहे हैं आंसू

दिल्ली गैंगरेप: पीड़िता बेहोश लेकिन आंखों से बह रहे हैं आंसूज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली: दिल्ली गैंगरेप पीड़ित लड़की की हालत नाजुक है। 23 साल की इस लड़की के साथ बेरहमी से वह सबकुछ दरिंदों ने किया जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। उसके साथ बलात्कार किया गया। शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा। जब बलात्कारियों का मन भर गया तो उन्होंने उसे नंगे हालात में सड़क पर फेंक दिया।

जो डॉक्टर इसके इलाज से जुड़े है उनका कहना है कि उन्होंने यौन उत्पीड़न का ऐसा दर्दनाक मामला आज तक नहीं देखा था। जब मानसिक प्रताड़ना के साथ शरीर को इस हद तक नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों के मुताबिक वेंटिलेटर पर पीड़ित लड़की बेहोश है लेकिन उसक आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि यह पीड़ा जो लड़की ने सही है होगी वह दर्दनाक है। कल सुबह ऑपरेशन के बाद लड़की की हालत सुधरी जरूर थी लेकिन बाद में तबियत फिर बिगड़ गई और उसे वेटिंलेटर पर दोबारा रखा गया। उसका प्लेटलेट अचानक घट गया और उसका रक्तचाप भी असमान्य है।

डॉक्टरों के मुताबिक आनेवाले 24 घंटे लड़की के लिए काफी अहम है। अगर वह इन घंटों में ठीक रहती है तो उसके बचने की पूरी-पूरी संभावना है। लड़की के परिजन गमगीन है, देश गुस्से में है और उस लड़की के ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।

लड़की के दोस्त को सफदरजंग अस्तपाल में इलाज करने के डिस्चार्ज कर दिया गया। दिल्ली गैंगरेप मामले के मुख्य ड्राइवर राम सिंह को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उसके भाई मुकेश ,विनय शर्मा और पवन गुप्ता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस अब भी इस मामले में 2 अपराधियों की तलाश कर रही है।

दिल्ली कैबिनेट की बैठक हो रही है, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को तलब किया है। लेकिन क्या हम उस पीड़ित लड़की के उस गम को कम कर पाएंगे जो उसने कई घंटों तक बेरहमी से झेला ?

First Published: Wednesday, December 19, 2012, 10:24

comments powered by Disqus