दिल्ली गैंगरेप: पीडि़ता को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन जारी

दिल्ली गैंगरेप: पीडि़ता को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन जारी

दिल्ली गैंगरेप: पीडि़ता को इंसाफ दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन जारीनई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 23 वर्षीय युवती के शव का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिए जाने के बाद भी विद्यार्थी व महिलाएं विरोध प्रदर्शन के लिए सोमवार को भी जंतर मंतर पर जमा हैं। वहीं, देश के विभिन्‍न्‍ा जगहों पर भी पीडि़ता को जल्‍द न्‍याय दिलाने की मांग के साथ अपना विरोध जता रहे हैं।

दुष्कर्म और अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग मध्य दिल्ली में स्थित जंतर मंतर वेधशाला के पास जमा हुए हैं। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर युवा शामिल हैं। यहां कम से कम दो लोग भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इनमें से एक, बाबूसिंह राम ने एक टीवी चैनल से कहा कि हम लड़की के लिए लड़ेंगे। हम पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और तबतक भूख हड़ताल जारी रखेंगे, जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता और यौन उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई क लिए त्वरित अदालतें नहीं बन जातीं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) से संबद्ध, आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने कनॉट प्लेस में सोमवार को एक विरोध मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया है। दिल्ली पुलिस ने दिन में तो कोई यातायात प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम सात बजे से प्रतिबंध लागू है। दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी एक परामर्श में कहा गया है कि शाम सात बजे के बाद कनाट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में शाम सात बजे से वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा तीन मेट्रो स्टेशनों- राजीव चौक, बाराखम्भा रोड और पटेल चौक- को भी सोमवार शाम 7.30 बजे बंद कर दिया जाएगा।

मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा कि नव वर्ष समारोहों के कारण लागू सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण इन स्टेशनों के अंदर जाने या यहां से बाहर निकलने की अनुमति यात्रियों को नहीं होगी। ज्ञात हो कि 23 वर्षीय युवती के साथ 16 दिसम्बर की रात छह आतताइयों ने एक चलती बस में दुष्कर्म किया था। इलाज के दौरान शनिवार को सिंगापुर में उसका निधन हो गया। उसके शव को वहां से दिल्ली लाकर रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस बीच दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मुलाकात की थी। उनके साथ दिल्ली यातायात पुलिस के प्रमुख सत्येंद्र गर्ग भी थे। नीरज कुमार ने बाद में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मुलाकात की।

First Published: Monday, December 31, 2012, 15:38

comments powered by Disqus