दिल्ली गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार- 2 arrested in Delhi Gangrep case

दिल्ली गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार

दिल्ली गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तारज़ी न्यूज ब्यूरो/एजेंसी

नई दिल्ली : दिल्ली में लड़की से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी सहित 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। इस बीच पीड़ित लड़की का ऑपरेशन किया गया है जो चार घंटे तक चला और वह वेंटिलेटर पर है और अब भी उसकी हालत नाजुक है।

जिस बस में लड़की का सामूहिक बलात्कार हुआ, उस बस के चालक राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक कि राम सिंह लड़की से बलात्कार करने वालो में से एक है।

पुलिस ने चार लोगों की पहचान की है जिन्होंने कथित रूप से लड़की के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने दो के स्केच तैयार कर लिए हैं। पुलिस ने संदिग्ध बस की सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए जनता से उसका पता लगाने में मदद की अपील की है।

गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में रविवार रात एक बस में अपने पुरुष मित्र के साथ सफर करने वाली 23 वर्षीय पैरा मेडिकल छात्रा के साथ कथित रूप से चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया तथा उसकी पिटायी करने के बाद उसे वाहन से बाहर फेंक दिया। पीड़िता उत्तराखंड से कोर्स कर रही है तथा अपनी इंटर्नशिप के लिए दिल्ली आई हुई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना देर रात उस समय हुई जब लड़की और उसका पुरुष मित्र रात पौने दस बजे पालम जाने के लिए दक्षिण दिल्ली के मुनीरका से रंगीन शीशे वाली चार्टर्ड बस में सवार हुए। जब दोनों ने विरोध किया तो बस के लोगों ने दोनों पर लोहे की राड से हमला किया। बाद में दोनों को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास सड़क पर फेंक दिया गया।

First Published: Tuesday, December 18, 2012, 08:31

comments powered by Disqus