दिल्ली पुलिस में महिलाओं की भर्ती को विशेष अभियान : शिंदे

दिल्ली पुलिस में महिलाओं की भर्ती को विशेष अभियान : शिंदे

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस महिलाओं में भरोसा जगाने के लिए महिला सिपाहियों एवं अधिकरियों की भर्ती और थानों में अधिक महिलाकर्मियों की नियुक्ति के लिए शीघ्र ही विशेष अभियान चलाएगी।

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने दिल्ली पुलिस को महिलाओं की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। हम दिल्ली पुलिस में अधिक महिलाओं की भर्ती करेंगे।’ शिंदे ने कहा कि उन्होंने संबंधित प्रशासन से राजधानी के 166 थानों में कम से कम एक महिला अधिकारी तैनात करने का भी निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘हर थाने में महिला पुलिस कर्मी होनी चाहिए। मैंने सुझाव दिया है कि दिल्ली के 166 थानों में हरेक में कम से कम एक महिला पुलिस अधिकारी हो। हालांकि हमारे पास उतनी पुलिस (महिला) अधिकारी नहीं हैं। मैंने उनसे कहा कि जैसा भी संभव हो यह काम किया जाये। ऐसे में अधिक महिलाओं की नियुक्ति होने तक समुचित कोशिश की जाए।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, December 28, 2012, 20:45

comments powered by Disqus