दिल्ली में आज सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड - Zee News हिंदी

दिल्ली में आज सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को आसमान साफ रहा, जबकि सर्द हवाएं चलने से वातावरण ठंडा और तापमान सामान्य से कम स्तर पर पहुंच गया। राजधानी में सोमवार को का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कल के तापमान से कम है।

 

कल 6.8 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि कल दिन में यहां का तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसमविज्ञानियों ने कल धुंध छाये रहने और तापमान आठ से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

 

राजधानीवासी पिछले कई दिनों से घने कोहरे का सामना कर रहे हैं, हालांकि पिछले तीन दिनों से कोहरे में कुछ कमी भी आयी है। पिछले माह क्रिसमस की सुबह 2.9 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा।

 

पिछले ग्यारह साल से जनवरी साल का सबसे ठंडा माह साबित हुआ है। जनवरी में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। हांलाकि 2010 की जनवरी में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से उपर आया था। पिछले 11 सालों के दौरान आठ जनवरी 2006 सबसे ठंडा दिन रहा, इस दिन पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।

 

16 जनवरी 1935 को पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, जो अभी तक का रिकार्ड ठंडा दिन रहा। 28 जनवरी 2004 को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पर था, जो अभी तक जनवरी का सबसे गर्म दिन है।  (एजेंसी)

First Published: Monday, January 23, 2012, 10:59

comments powered by Disqus