Last Updated: Saturday, December 31, 2011, 04:37
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। घने कोहरे की वजह से यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 30 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई। घने कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित होने से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोहरे का असर रेल यातायात पर भी हुआ है। लगभग 24 ट्रेनें देरी से चल रही है।
दिल्ली से ही घने कोहरी की चपेट में इसलिए रेल,वायु के साथ सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।
एयरपोर्ट पर कई उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर मोड़ा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आधे दिन तक कोहरा काफी घना था।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, December 31, 2011, 10:07