Last Updated: Friday, December 30, 2011, 05:43
नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। सर्द हवाएं चलने से सर्दी बढ़ गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सुबह 8.30 बजे दृश्यता 100 मीटर दर्ज कई गई। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक दिन निकलने के साथ कोहरा कम हो जाएगा। आने वाले दिनों में सर्दी जारी रहेगी। शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली के निकट गुड़गांव कोहरे से ज्यादा प्रभावित रहा। लोगों को अपने घरों से निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घने कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित रहीं। कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।
गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
First Published: Friday, December 30, 2011, 11:13