Last Updated: Saturday, June 23, 2012, 12:39

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में मानसून के सक्रिय हो जाने से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, राजधानी दिल्ली में बारिश न होने से तपिश बरकरार है। पिछले दिनों की तरह शनिवार सुबह भी गर्म रही और लोग तपती धूप और गर्म हवा से बचते नजर आए।
राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने दोपहर को बारिश की सम्भावना व्यक्त की है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है।
अधिकारी के कहा, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
शनिवार सुबह 8.30 बजे वातावरण में 41 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।
गौरतलब है कि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 43 और 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Saturday, June 23, 2012, 12:39