दिल्ली में धूप खिली,बिहार में ठंडी हवाएं - Zee News हिंदी

दिल्ली में धूप खिली,बिहार में ठंडी हवाएं

नई दिल्ली/पटना: मौसम की आंखमिचौली जारी है। एक तरफ दिल्ली में धूप खिली है जिससे तापमान बढ़ा और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है लेकिन बिहार में ठंडी हवाओं की वजह से ठंड में फिलहाल राहत नहीं है।

 

दिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान बढ़त के साथ 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अच्छी धूप निकल सकती है।

 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आसमान साफ रहने एवं दिन के गर्म रहने की सम्भावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 डिग्री एवं 10 डिग्री के आसपास रहेगा।

 

दिल्ली में शाम को हल्की धुंध छा सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस था।

 

दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना सहित अधिकतर क्षेत्रों में ठंड से राहत नहीं है। गुरूवार सुबह गया का तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह पटना का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार की सुबह यहां का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इधर, सुबह गया का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 2, 2012, 12:29

comments powered by Disqus