देश भर में 17 लाख वकील हड़ताल पर

देश भर में 17 लाख वकील हड़ताल पर

ज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली : वकीलों ने बुधवार से दो दिवसीय देशव्यावपी हड़ताल शुरू किया है। तकरीबन 17 लाख वकील आज हड़ताल पर हैं। वकीलों ने सरकार के उस उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान विधेयक के खिलाफ बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआई) की ओर से आहूत दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है, जिसका उद्देश्य कानूनी शिक्षा पर उसका नियंत्रण हथियाना है।

बार कौंसिल ऑफ दिल्ली ने कहा है कि सरकार के प्रस्तावित उच्च शिक्षा एवं शोध (एचईआर) विधेयक के विरोध में सभी जिला अदालतों के वकील कल से दो दिन तक काम काज नहीं करेंगे। वकीलों के सर्वोच्च संगठन बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने प्रस्तावित विधेयक के विरोध में राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया था।

बीसीआई और बीसीडी के अधिकारियों ने पीटीआई से कहा कि वह बुधवार से दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू करने जा रहे हैं। 11 और 12 जुलाई को भारत भर में वकील काम काज नहीं करेंगे।

First Published: Wednesday, July 11, 2012, 09:33

comments powered by Disqus