Last Updated: Wednesday, May 2, 2012, 14:36
नई दिल्ली : सरकार ने आज कहा कि देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों के 1700 से अधिक पद रिक्त पडे हैं। कार्मिक राज्य मंत्री वी. नारायणसामी ने लोकसभा को बताया कि आईएएस अधिकारियों के 1777 पद रिक्त हैं। देश में आईएएस अधिकारियों की स्वीकृत संख्या 6154 है जबकि इसके विपरीत केवल 4377 पद ही भरे गए हैं।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 216 अधिकारियों के पद उत्तर प्रदेश में रिक्त पड़े हैं। मध्य प्रदेश में 118, बिहार में 128, राजस्थान में 112, झारखंड में 100, आंध्र प्रदेश में 92, कर्नाटक में 80, ओडिशा में 78, तमिलनाडु में 69, छत्तीसगढ में 54, गुजरात में 52 और जम्मू कश्मीर में 46 पद रिक्त पड़े हैं। नारायणसामी ने बताया कि कुछ राज्यों की ओर से केन्द्र को आग्रह किया गया है कि आईएएस अधिकारियों का कोटा बढ़या जाए। इस पर विचार किया जा रहा है।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 2, 2012, 20:06