Last Updated: Sunday, December 25, 2011, 03:47
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को क्रिसमस पारंपरिक हषरेल्लास से मनाया गया।
रात को जैसे ही घड़ी ने बारह बजाए गिरजाघरों में प्रार्थनाओं और जश्न का दौर शुरु हो गया। तमिलनाडु में क्रिसमस पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति रिवाजों से मनाया गया। क्रिसमस मनाने के लिए देश-विदेश के कई हिस्सों से आए कई लोग रविवार को ईसाई तीर्थस्थल वेलंकन्नी में इकट्ठा हुए।
तमिलनाडु के राज्यपाल के रोसैया और मुख्यमंत्री जे जयललिता तथा द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
नगालैंड में भी क्रिसमस पूरे उत्साह और हषरेल्लास से मनाया। क्रिसमस पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाओं के बाद लोगों ने एक दूसरे को ग्रीटिंग और तोहफों को आदान प्रदान किया तथा सामुदायिक भोज का आनंद लिया।
नगालैंड के राज्यपाल निखिल कुमार और मुख्यमंत्री नीफू रियो ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि यह राज्य के लिए शांति और समृद्धि के नए दौर की शुरुआत करने वाला होगा। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी प्रभू यीशू के जन्मदिन को पारंपरिक हषरेल्लास से मनाया गया।
उपराज्यपाल इकबाल सिंह, मुख्यमंत्री एन रंगासामी और उनके कैबिनेट सहयोगियों तथा विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वी वैथिलिंगम सहित कई नेताओं ने इस अवसर पर लोगों, खासकर ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दी। केरलवासियों ने भी आज क्रिसमस पारंपरिक हषरेल्लास से मनाया।
गिरजाघरों में जैसे प्रभू यीशू के जन्म की घंटियां बजी बड़ी संख्या में वहां मौजूद लोग प्रार्थनाओं और जश्न में डूब गए। इस अवसर पर राज्यपाल एम ओ एच फारूक, मुख्यमंत्री ओमन चांडी और सभी पार्टियों के नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, December 25, 2011, 16:07