Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 10:14

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों का असर केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर भी पड़ेगा। भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग परिवर्तन चाहते थे और यह सपा के रूप में सामने आया। उत्तर प्रदेश में सपा का स्वतंत्र होकर उभरना कांग्रेस के लिए ठीक नहीं है। इसका असर केंद्र सरकर पर भी होगा।
रूड़ी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस का क्रेडिट कार्ड विफल रहा। पार्टी राज्य में स्थानीय नेतृत्व ढूंढने में विफल रही। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अपने प्रदर्शन से संतुष्ट है। उत्तर प्रदेश में हालांकि यह बहुत खुश नहीं है, लेकिन निराश भी नहीं है। रूड़ी ने कहा कि पंजाब और गोवा में हम सरकार बना रहे हैं। उत्तराखण्ड में कांटे की टक्कर रही, लेकिन हम सत्ता में लौटेंगे।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, March 6, 2012, 15:44