Last Updated: Friday, February 24, 2012, 11:37
ज़ी न्यूज ब्यूरो बेंगलुरु : विवादित एंट्रिक्स-देवास करार में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के पूर्व चेयरमैन जी. माधवन नायर के समर्थन में वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक रोड्डम नरसिम्हा ने भारतीय अंतरिक्ष आयोग की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नरसिम्हा ने नायर व तीन अन्य वैज्ञानिकों की एंट्रिक्स-देवास सौदे में कथित भूमिका के लिए प्रतिबंधित किए जाने के सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए गुरुवार को ही अपने पद से इस्तीफा दिया था।
नरसिम्हा इस सौदे की जांच करने वाली समिति के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि सौदे में रहीं खामियों का पता लगाकर तमाम उपाय सुझाए गए हैं ताकि भविष्य में ऐसा न होने पाए। नरसिम्हा ने बताया, 'हमें गलत काम या निजी लाभ लेने के कोई सुबूत नहीं मिले हैं। एक सम्मानित राष्ट्रीय लक्ष्य के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा देने वाले लोगों के प्रति सरकार के ऐसे व्यवहार से मैं बहुत आहत हुआ हूं। इसलिए मैंने भारतीय अंतरिक्ष आयोग की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया।'
First Published: Saturday, February 25, 2012, 11:16