मोदी आज मुंबई में, हीरा कारोबारियों से होंगे मुखातिब

नरेंद्र मोदी आज मुंबई में, हीरा कारोबारियों से होंगे मुखातिब

नरेंद्र मोदी आज मुंबई में, हीरा कारोबारियों से होंगे मुखातिबज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई : रविवार को नई दिल्ली में विशाल रैली करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज मुंबई में होंगे। मोदी यहां हीरा कारोबारियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के बाद मोदी की यह पहली मुंबई यात्रा है।

रिपोर्टों के मुताबिक मुंबई में मोदी की कोई रैली प्रस्तावित नहीं है। वह शाम चार बजे देश की आर्थिक राजधानी पहुंचेंगे। मोदी बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में मुंबई डायमंड मर्चेंट एसोसिएशन के डायमंड हॉल का उद्घाटन करेंगे।

भाजपा नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में मोदी महाराष्ट्र में अपनी सक्रियता और बढ़ाएंगे। महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा की सर्वाधिक 48 सीटें आती हैं।

First Published: Monday, September 30, 2013, 10:03

comments powered by Disqus