नालंदा विवि की प्रगति की समीक्षा करेंगे चिदंबरम

नालंदा विवि की प्रगति की समीक्षा करेंगे चिदंबरम

पटना : केन्द्रीय वित्त मंत्री पी़ चिदंबरम शनिवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे प्रस्तावित नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि चिदंबरम राजगीर में राज्यस्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक में भी भाग लेंगे। इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भाग लेंगे। बैठक में विभिन्न बैंकों के सीएमडी हिस्सा लेंगे। बिहार के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। मोदी वस्तु एवं सेवाकर पर राज्यों के वित्त मंत्रियों की प्राधिकृत समिति की बैठक में भाग लेने के लिए मसूरी गए हैं।

अधिकारी के अनुसार इसके अलावे वित्त मंत्री कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पटना के सदाकत आश्रम जाएंगे जहां वे कांग्रेसी नेताओं से मिलेंगे। चिदंबरम के नालंदा में उस क्षेत्र का भी दौरा करने की संभावना है जहां नालंदा विश्वविद्यालय का निर्माण होना है। पटना से शाम को चिदंबरम वापस दिल्ली चले जाएंगे। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 10, 2013, 23:18

comments powered by Disqus