Last Updated: Thursday, August 29, 2013, 19:42
कोलकाता: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्वीकार किया कि `देश कठिन आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रहा है` ठीक उसी दिन गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निहित स्वार्थो के लिए देश को `बेचने` का आरोप लगाया।
बनर्जी ने यहां संवाददाताअें से कहा कि एक या दो देशों के हितों के लिए देश की अर्थव्यवस्था को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। जब पूरा देश रुपये के लगातार गिरने से चिंतित है तब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) चुप क्यों है। कांग्रेस नीत संप्रग की नीतियों की धुर आलोचक ममता ने गठबंधन पर संसद में `गरीब विरोधी` आर्थिक सुधार पेश करने का आरोप लगाया।
सुधारों के विरोध में 18 सितंबर 2012 को संप्रग से नाता तोड़ लेने वाली तृणमूल कांग्रेस की नेता ने कहा कि संप्रग की आर्थिक नीतियां दिशाहीन हैं और वे संसद के जरिए गरीब विरोध गैरजरूरी सुधार लागू कर रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 29, 2013, 19:42