Last Updated: Tuesday, June 19, 2012, 23:44

बेंगलूरु : रामनगर जिले के पास बने विवादित स्वयंभू बाबा नित्यानंद के आश्रम ‘नित्यानंद ध्यानपीठम’ को मंगलवार को खोल दिया गया। मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौडा के आदेश पर इसे एक सप्ताह पहले बंद कर दिया गया था।
रामनगर राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने आश्रम की चाबियां बिदाड़ी आश्रम के प्रशासन को सौंपी। रामनगर पुलिस अधीक्षक अनुपम अग्रवाल ने बताया कि डीसी (उपायुक्त) के आदेश पर आश्रम को फिर से खोला गया। आश्रम बंद रखने की अब जरूरत नहीं है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, June 19, 2012, 23:44