नियंत्रण रेखा का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त: सरकार

नियंत्रण रेखा का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त: सरकार

नियंत्रण रेखा का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त: सरकार नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय सैनिकों की हत्या को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई सरकार ने बुधवार को कहा कि नियंत्रण रेखा का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नियंत्रण रेखा की उक्त घटना को लेकर रक्षा मंत्री एके एंटनी और सेना के परस्पर विरोधाभासी बयानों को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज जमकर हंगामा हुआ। संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि रक्षा मंत्री ने सदन में एकदम स्पष्ट बयान दिया है। अब सेना प्रमुख घटनास्थल पर गए हैं और वह जो भी सूचना लाते हैं, राष्ट्र को बतायी जाएगी।

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किसी भी कीमत पर नहीं करने दिया जाएगा। विरोधाभासी बयानों को लेकर एंटनी द्वारा माफी मांगे जाने की भाजपा की मांग के बारे में कहे जाने पर शुक्ला ने कहा कि वह इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके (राजग के) समय में संसद पर हमला हुआ। उन्होंने क्या किया? भाजपा इस घटना का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 7, 2013, 18:26

comments powered by Disqus