Last Updated: Sunday, August 19, 2012, 20:31
नई दिल्ली : न्यायपालिका के बारे में ममता बनर्जी के विवादास्पद बयान के बाद आज भाजपा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह नये नये तौर तरीकों से न्यायपालिका को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने इस संबंध में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग के गठन की भी मांग की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा कि यह सरकार न्यायपालिका को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग का गठन किये जाने की जरूरत है ताकि इस विषय में केंद्र सरकार के अधिकार निष्पक्ष निकाय को सौंपे जा सकें।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं की कल की बैठक में न्याय निष्पादन प्रक्रिया में निष्पक्षता के लिए राष्ट्रीय न्यायिक आयोग के गठन पर जोर दिया गया। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 19, 2012, 20:31